Uttar Pradeshराजनीति

बलिया में बाढ़ का जायजा, देवरिया-गोरखपुर को ₹475 करोड़ की विकास सौगात देंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे। वह बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद देवरिया में ₹305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और गोरखपुर में 170 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा।

UP Development : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। वह बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात को देखेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे।

देवरिया को ₹305 करोड़ की 80 परियोजनाएं

मुख्यमंत्री देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित की जाएगी।

गोरखपुर को मिलेंगी 170 विकास परियोजनाएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 30 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं की लागत 130.73 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें- सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल, छह व्यक्ति 2.9 किलो हेरोइन व 8 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button