राजनीति

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत, BJP नेता नाजिया खान ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi : मनुस्मृति और पितृसत्तावाद को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी बहस तेज होती दिख रही है. अब सुप्रीम कोर्ट की वकील और बीजेपी नेता नाजिया खान ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. नाजिया ने राहुल गांधी के बयान और उनके भाषण के दौरान दिखाई गई तस्वीरों को लेकर कई सवाल खड़े किए.

नाजिया खान ने कहा कि वह कलमा और शहादा पढ़ती हैं, लेकिन जब वह ‘वंदे मातरम’ गाती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है. उनका कहना है कि मनुस्मृति को केवल एक अध्याय और कुछ शब्दों के आधार पर गलत तरीके से पेश करना उचित नहीं है.

राहुल गांधी को देना होगा सवालों का जवाब

बीजेपी नेता ने सवाल किया कि अगर किसी को अपनी बात रखने की पूरी आजादी है तो राहुल गांधी ने अपने भाषण की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरों का इस्तेमाल क्यों किया?

नाजिया ने पूछा कि क्या बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ने कभी लोगों से मनुस्मृति पढ़ने या उसका पालन करने को कहा है? क्या मोहन भागवत ने कभी ऐसा कहा कि देश को केवल मनुस्मृति के आधार पर चलना चाहिए? उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब राहुल गांधी को देना होगा.

हिजाब को लेकर भी राहुल पर निशाना

नाजिया खान ने राहुल गांधी के सामने मंच पर हिजाब पहनकर पहुंची एक छात्रा का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी पितृसत्तावाद की बात करते हैं, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि हिजाब जैसी व्यवस्था पर उनका क्या रुख है.

नाजिया ने दावा किया कि हिजाब महिलाओं की सफलता में बाधा बन सकता है और इसे भी पितृसत्ता के नजरिए से देखा जाना चाहिए, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ को लेकर सवालों के घेरे में रहता है, वह पितृसत्तावाद की बात कैसे कर सकता है?

नाजिया ने इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान के पहले पन्ने पर भगवान राम के चित्र का भी उल्लेख किया.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ी बैठक, NSA अजीत डोभाल बीजिंग में वांग यी से करेंगे बातचीत, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button