Punjab

‘गैंगस्टरों पर वार’ का 217वां दिन: पंजाब पुलिस की 552 जगहों पर छापेमारी, 354 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 217वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

217वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों समेत 354 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 64,572 हो गई है.

6 भगोड़े अपराधी भी गिरफ्तार

इसके अलावा 177 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना भी दे सकते हैं.

2,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ को 542वें दिन भी जारी रखते हुए 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 11.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की, 326 नशीली गोलियां और 2,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

इसके साथ ही पिछले 542 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,484 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 12 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button