Uttar Pradesh

CM योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’

Congress Controversy : रायबरेली में आयोजित ‘भाव समर्पण समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से जुड़े मछली भोज विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के अयोध्या दौरे और धार्मिक आस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ राम-राम का जाप किया जाता है और दूसरी तरफ मछली की दावत उड़ाई जाती है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और इसके बाद मछली भोज की दावत उड़ाते हैं, उन्होंने कहा कि अगर मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते. योगी ने इसे कांग्रेस का दोहरा आचरण बताते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए, उन्होंने कहा कि बजरंग बली के मंदिर में दंडवत होने का ढोंग किया जाता है और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाई जाती है.

माफिया के सामने घुटने टेक दिए

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके पुराने इतिहास का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, लेकिन वह व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेककर नतमस्तक हो गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के नौजवान, बहन-बेटी, व्यापारी, किसान और आम नागरिक के सामने पहचान का संकट नहीं है, उन्होंने दावा किया कि करीब 10 साल पहले प्रदेश से बाहर जाने पर लोगों को शक की नजर से देखा जाता था और यह स्थिति सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में बनी थी.

अयोध्या के विकास पर भी विपक्ष को घेरा

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए विकास कार्यों को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि विपक्ष को महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, निषाद राज के नाम पर यात्री विश्रामालय और शबरी माता के नाम पर भोजनालय बनाए जाने से भी परेशानी है.

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में क्षमता और इच्छाशक्ति की कमी थी, जबकि उनकी सरकार ने प्रदेश की विरासत और धार्मिक आस्था को सम्मान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का सम्मान करने के साथ उनके भव्य मंदिर के निर्माण में भी योगदान दिया गया है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button