Cab Booking Extra Charge Rule : आज के समय में कहीं आने-जाने के लिए लोग ऑटो या बस का इंतजार करने के बजाय ऐप बेस्ड कैब सेवाओं का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। एक क्लिक पर कैब घर के बाहर पहुंच जाती है, जिससे सफर आसान हो गया है। लेकिन कैब किराए को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहते हैं कि अगर ट्रैफिक जाम की वजह से सफर लंबा हो जाए तो क्या अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे?
अगर आपने किसी ऐप के जरिए कैब बुक की है और रास्ते में जाम या किसी अन्य कारण से यात्रा का समय बढ़ जाता है, तो ड्राइवर अपनी तरफ से आपसे अतिरिक्त पैसे नहीं मांग सकता। ऐप आधारित कैब का किराया कंपनी के नियमों और ऐप में तय गणना के अनुसार निर्धारित होता है।
जाम में फंसने या ज्यादा समय लगने पर…
यात्रा के दौरान अगर किराए में कोई बदलाव होता है तो वह ऐप में दिखाई देगा। ड्राइवर केवल वही राशि ले सकता है, जो ऐप पर अंतिम किराए के रूप में दिखाई जा रही है। वह अपनी मर्जी से जाम में फंसने या ज्यादा समय लगने का हवाला देकर अलग से पैसे नहीं मांग सकता।
हेल्प सेक्शन में जाकर कर सकतें हैं शिकायत
कैब से उतरने से पहले हमेशा ऐप में दिख रहे फाइनल किराए को जरूर जांच लें और उसी के अनुसार भुगतान करें। अगर कोई ड्राइवर ऐप में दिखाए गए किराए से ज्यादा पैसे मांगता है, तो यात्री कैब कंपनी के हेल्प सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अंतिम किराया जैसे जरूरी सबूत पास रखें
शिकायत करते समय राइड की जानकारी, भुगतान की डिटेल और ऐप पर दिख रहा अंतिम किराया जैसे जरूरी सबूत अपने पास रखना फायदेमंद हो सकता है। इससे शिकायत की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
ये भी पढ़ें- इमरान खान से जेल में बहन और पत्नी की मुलाकात, सुप्रीम कोर्ट ने दिए इलाज के आदेश, सरकार दायर करेगी रिव्यू पिटीशन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









