UPI AutoPay : अगर आप OTT सब्सक्रिप्शन, SIP, इंश्योरेंस प्रीमियम या लोन EMI का भुगतान UPI AutoPay से करते हैं, तो आने वाला बदलाव आपके लिए काफी अहम हो सकता है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI AutoPay को पहले से ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रहा है. नए सिस्टम के तहत यूजर्स अपने मौजूदा AutoPay मैंडेट को एक UPI ऐप से दूसरे UPI ऐप में ट्रांसफर कर सकेंगे.
इस बदलाव के बाद किसी दूसरे UPI ऐप पर जाने के लिए पुराने AutoPay को पहले कैंसिल कर नया मैंडेट बनाने की जरूरत नहीं होगी. यानी OTT सब्सक्रिप्शन, SIP, बीमा प्रीमियम और लोन EMI जैसे नियमित भुगतान पहले की तरह जारी रखे जा सकेंगे.
UPI AutoPay में बदलाव
NPCI UPI AutoPay को इंटरऑपरेबल बनाने की तैयारी में है. इसका एक फायदा यह भी होगा कि अलग-अलग UPI ऐप्स में मौजूद AutoPay मैंडेट की जानकारी एक जगह देखना आसान हो सकेगा. यूजर्स आने वाले पेमेंट, बैंक बैलेंस और एक्टिव सब्सक्रिप्शन को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे.
फिलहाल अगर कोई व्यक्ति एक UPI ऐप पर AutoPay सेट करने के बाद दूसरे ऐप का इस्तेमाल करना चाहता है, तो कई मामलों में उसे पुराने मैंडेट को कैंसिल कर नए ऐप पर दोबारा सेटअप करना पड़ता है. नए बदलाव के लागू होने के बाद इस परेशानी से राहत मिल सकती है.
ग्राहकों और व्यापारियों को फायदा
इस सुविधा का फायदा सिर्फ ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि व्यापारियों को भी मिलेगा. अगर कोई कंपनी अपना पेमेंट गेटवे बदलती है, तो पुराने ग्राहकों के AutoPay मैंडेट को नए सिस्टम में शिफ्ट करना आसान होगा. ग्राहकों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
NPCI ने साल 2020 में UPI AutoPay की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य सब्सक्रिप्शन, लोन EMI, बीमा प्रीमियम और म्यूचुअल फंड निवेश जैसे नियमित भुगतान को ऑटोमैटिक बनाना था. जानकारी के मुताबिक, NPCI इस नए फीचर की घोषणा मुंबई में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कर सकता है.
ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









