Uttar Pradesh

UP कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अराधना मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी ने भी जताया भरोसा

UP News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हुए बड़े संगठनात्मक बदलाव के बाद नई प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अजय राय की जगह प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और साफ कहा कि जिम्मेदारी बड़ी है, समय कम है और चुनौतियां ज्यादा हैं.

अराधना मिश्रा ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी, उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को सामने रखते हुए संगठन को मजबूत करने और गठबंधन धर्म निभाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के साथ पार्टी के बड़े परिवार, नौजवानों और युवाओं को साथ लेकर इस चुनौती का सामना किया जाएगा. अराधना मिश्रा ने भरोसा जताया कि कांग्रेस 2027 में INDIA गठबंधन के साथ आगे बढ़ेगी.

कांग्रेस के साथ परिवार की चौथी पीढ़ी

चुनौतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर रास्ते में मुश्किलें आती हैं. उनके मुताबिक इस जिम्मेदारी में भी चुनौतियां हैं और आगे भी आएंगी, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार किया है और उनका सामना करने का भरोसा जताया है.

वहीं, अराधना मिश्रा के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी उनकी नई जिम्मेदारी पर भरोसा जताया, उन्होंने कहा कि मोना ऐसे परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो लंबे समय से कांग्रेस के साथ रहा है. प्रमोद तिवारी ने उनके ब्लॉक प्रमुख, विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता के रूप में निभाई गई जिम्मेदारियों का भी जिक्र किया.

कांग्रेस के नए संगठन में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाया गया है.

ये भी पढ़ें – एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button