Chhattisgarhक्राइम

बेमेतरा हत्याकांड : महिला की हत्या कर रेप किया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में कई खुलासे

Bemetara Murder Case : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र में हुई 50 वर्षीय दुकलिहिन बाई बंजारे की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या की और महिला के शव के साथ रेप किया, उसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को टुकड़ों में बांटकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 42 वर्षीय रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

घर से गायब हुई थी महिला

पुलिस के मुताबिक, दुकलिहिन बाई 7 जुलाई को अपने घर से लापता हो गई थीं। काफी तलाश के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने चंदनू थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

इसके दो दिन बाद 9 जुलाई को महिला के बेटे गोवर्धन बंजारे को ग्राम तुमा के पास अमरैया नाला और शिवनाथ नदी किनारे पानी में संदिग्ध गठरियां दिखाई दीं। जांच करने पर उनमें महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी रामप्रसाद सोनवानी 6 जुलाई की रात महिला के घर पहुंचा था। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जिसका महिला ने विरोध किया। पुलिस के मुताबिक विवाद हुआ और आरोपी ने फावड़े के डंडे से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव को काटकर अलग-अलग हिस्सों में बांटा और उन्हें नदी में फेंक दिया। आरोपी ने महिला के घर से 2500 रुपये भी लिए थे, जिसमें से 500 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर कार्रवाई की। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरे, नाव और सर्च लाइट की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

इसके अलावा डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच में सहयोग किया। तकनीकी जानकारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक रामप्रसाद सोनवानी पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने वारदात से जुड़ी जानकारी दी।

पहले भी हत्या के मामले में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, रामप्रसाद सोनवानी वर्ष 2017 में भी एक महिला की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य जरूरी सबूत बरामद किए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- समुद्री डाकू कहे जाने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, फिर ब्राजील पर ठोका 25% टैरिफ, जानें आखिर माजरा क्या है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button