Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और उमस का अधिक सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सप्ताहभर कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की और छिटपुट बारिश की संभावना है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं. इसी वजह से पूरे सप्ताह के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
हल्की बारिश की संभावना के बावजूद तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उस दिन भी मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की थी.
रविवार को कैसा रहेगा मौसम?
रविवार (12 जुलाई) को दिल्ली-एनसीआर में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय बारिश की संभावना नहीं है, जबकि दिन के दौरान गर्मी और उमस बढ़ सकती है.
रविवार को हवा में नमी का स्तर करीब 71 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं, हवाएं लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.
अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (13 जुलाई) को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. सुबह के समय आर्द्रता 80 प्रतिशत और शाम तक करीब 65 प्रतिशत रहने की संभावना है.
38°C तक रहेगा तापमान
14 जुलाई को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और नमी का स्तर भी सुबह 80 प्रतिशत तथा शाम तक 65 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है.
15 और 16 जुलाई को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इन दोनों दिनों में आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दिनों भी मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







