Delhi NCRHaryanaमौसमराष्ट्रीय

गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, ट्रैफिक जाम बना मुसीबत, गुरूग्राम-दिल्ली NCR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Heavy Rain : देशभर में मानसून एक्टिव मोड में है। दिल्ली-NCR में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए गुरूग्राम पुलिस ने निजी और कॉर्पोरेट संस्थानों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम सुविधा देने की अपील की है, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाब कम रहे।

वर्क फ्रॉम होम की सुविधा फ्रोम

लगातार बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए गुरूग्राम पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइज़री जारी की है। गुरूग्राम पुलिस ने निजी और कॉर्पोरेट संस्थानों कर्मचारियों को कुछ दिनों तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और ट्रैफिक सुचारू बना रहे।

ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल

बारिश ने एक बार फिर गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलभराव की समस्या बरकरार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में अभी बारिश जारी रह सकती है।

लोगों को ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। लोगों को बिना ज़रूरी काम के घर से बाहर न निकलने और सफर से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखने की सलाह दी गई है।

घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे लोग

बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कें जाम से जूझती नजर आईं। ऑफिस से लौट रहे हजारों लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे, कई कर्मचारियों को घर पहुंचने में 5 से 6 घंटे तक लग गए।

कई गाड़ियां बीच रास्ते में हुई बंद

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से लेकर शहर की कई सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जलभराव के चलते वाहन रेंगते रहे और कई गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो गईं। घंटों जाम में फंसे लोग भूख-प्यास और भारी परेशानी का सामना करते रहे।

थोड़ी दूरी तय करने में भी लगे घंटों

बारिश का सबसे ज्यादा असर NH-48 और उससे जुड़ी सड़कों पर दिखा, जहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जलभराव के कारण प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी घंटों लग गए।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइज़री

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश और NH-48 पर भारी जाम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि बेहद ज़रूरी होने पर ही गुरुग्राम की ओर सफर करें।

धंसने से NH-48 पर आवाजाही प्रभावित

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जलभराव और नरसिंहपुर के पास सड़क धंसने से NH-48 पर आवाजाही प्रभावित है। लोगों को वैकल्पिक मार्ग या मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जबकि प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा है।

गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक बारिश कादीपुर और हरसरू में 87 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम में 83 मिमी, मानेसर में 56 मिमी, वज़ीराबाद में 53 मिमी, फर्रुखनगर में 31 मिमी, सोहना में 30 मिमी और पटौदी में 29 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button