विदेश

शांति समझौते के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान ने मानीं लगभग सभी शर्तें, होर्मुज पर भी दिया जवाब

Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है. गुरुवार (स्थानीय समय) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल में हुई शांति समझौते पर बातचीत के बाद ईरान ने लगभग सभी जरूरी शर्तें स्वीकार कर लिया हैं. ट्रंप का कहना है कि लंबे समय तक चले क्षेत्रीय तनाव और अमेरिकी हमलों के बाद ईरान सैन्य रूप से पूरी तरह कमजोर हो गया है.

सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के रडार सिस्टम को कई बार नष्ट किया गया. उनके अनुसार, जब भी ईरान ने नया रडार लगाने की कोशिश की, अमेरिका ने उसे फिर निशाना बनाया. ट्रंप ने कहा कि पिछले सप्ताह भी एक रडार नष्ट किया गया और अब ईरान को तीसरी बार फिर से शुरुआत करनी होगी. आगे की कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास सभी जरूरी संसाधन मौजूद हैं.

‘स्टील की दीवार’ जैसी थी नाकाबंदी

ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह सामान्य नाकाबंदी नहीं बल्कि “स्टील की दीवार” थी, उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के कारण एक भी जहाज ईरान तक नहीं पहुंच सका. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था गंभीर दबाव में है और वहां महंगाई बहुत अधिक है.

होर्मुज स्ट्रेट पर भी दिया बयान

ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला नहीं लिया, क्योंकि इससे वैश्विक तेल बाजार प्रभावित हो सकते थे. ट्रंप के मुताबिक, यदि इस समुद्री मार्ग को बंद कर दिया जाता तो दुनिया के करीब 20 से 21 प्रतिशत तेल की आपूर्ति रुक सकती थी और तेल की कीमत 350 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती थी, जिससे वैश्विक मंदी का खतरा पैदा हो जाता.

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से तेल टैंकरों को सुरक्षित बाहर निकाला, उन्होंने कहा कि एक रात में 22 जहाजों को सुरक्षित निकाला गया और यह पूरी कार्रवाई बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरी की गई.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button