IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और इसे रद्द घोषित कर दिया गया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 4 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा।
टीम इंडिया की शीर्ष रैंकिंग बरकरार
सीरीज की शुरुआत से पहले आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम की रेटिंग 272 है और वह लंबे समय से नंबर-1 की पोजिशन पर काबिज है। हालिया समय में कुछ मैचों में हार के बावजूद टीम इंडिया ने अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है।
दुनिया की सबसे मजबूत टीमें
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम 262 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस तरह दोनों टीमों के बीच 10 रेटिंग अंकों का अंतर बना हुआ है, जिससे यह साफ है कि टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें इस समय दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल हैं।
अंतर कम करने पर होगी नज़र
पहला मैच पूरा न होने के कारण रैंकिंग और रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, आगामी मुकाबलों के परिणाम इस अंतर को प्रभावित कर सकते हैं। पांच मैचों की यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें भारत अपनी नंबर-1 पोजिशन को मजबूत करने की कोशिश करेगा, जबकि इंग्लैंड की नजर सीरीज जीतकर रैंकिंग में अंतर कम करने पर होगी।
ये भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश, समुद्र में 15 फीट ऊंची लहरें उठने की सभांवना, केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









