Punjabराज्य

बठिंडा में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा में सरहिंद नहर लिंक रोड के पास हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को दो आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काला, सुखचैन सिंह उर्फ पिल्ला और गुरविंदर सिंह उर्फ माणा, सभी निवासी गांव सलाबतपुरा, बठिंडा तथा जशनप्रीत उर्फ जस्सी निवासी गांव दुल्लेवाला, बठिंडा के रूप में हुई है. बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल सहित पांच जिंदा कारतूस तथा दो खोखे बरामद किए गए हैं.

दो मोटरसाइकिल जब्त

हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं, जिनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक हीरो स्प्लेंडर शामिल है, जिन पर सवार होकर वे जा रहे थे.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और बठिंडा के थाना भगता भाईका में दर्ज एक हालिया आपराधिक मामले में वांछित थे.

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान करने तथा इस व्यापक आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए उनके आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button