Rajasthan News : राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से इंदौर जा रही एक यात्री बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं. बस में कुल 39 लोग सवार थे.
यह दुर्घटना कोलावा थाना क्षेत्र के द्वारपुरा गांव के पास हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सफर कर रहे अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. टक्कर के बाद बस में आग फैलने से कई यात्री झुलस गए, जबकि स्थानीय लोगों और राहत दल ने मिलकर कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.
राहत एवं बचाव कार्य तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे एंबुलेंस बिना किसी बाधा के सीधे दौसा जिला अस्पताल पहुंच सकीं.
हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा. राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर मार्ग को खाली कराया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. वहीं, प्रशासन मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









