Rajasthanराज्य

राजस्थान के आमेर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Rajasthan News : राजस्थान के आमेर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. तालामोड़ के पास स्थित अरावली पैलेस होटल परिसर में निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से मलबे के नीचे करीब आधा दर्जन मजदूर दब गए.

हादसे में मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष मजदूर शामिल हैं.

पूरे इलाके में चिंता का माहौल

दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद लोगों की मदद से मलबा हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया.

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया.

ये भी पढ़ें- फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button