राजनीति

‘जब मैं रातभर रोई तो शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ…’, महुआ मोइत्रा का चौंकाने वाला बयान, क्या बदलेंगी पाला?

Political Controversy : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उठापटक के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान ने नई चर्चा को जन्म दिया है. पार्टी में जारी अंदरूनी हलचल के बीच महुआ ने अपने पुराने राजनीतिक साथी और अब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर सकारात्मक बातें कही हैं.

महुआ मोइत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि शुभेंदु अधिकारी उनके अच्छे दोस्त रहे हैं और जब दोनों एक ही पार्टी में थे, तब उन्होंने उनका काफी साथ दिया था. उन्होंने बताया कि करीमपुर से चुनाव लड़ने के दौरान शुभेंदु उनके लिए प्रचार करने पहुंचे थे और जरूरत के समय मदद भी की थी.

महुआ ने याद किया पुराना साथ

महुआ ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 2014 में लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर वह काफी निराश थीं. उस समय शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें भरोसा दिया था और उनका साथ दिया था, उन्होंने कहा कि आज दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों में हैं, इसलिए बातचीत नहीं होती, लेकिन पुराने रिश्ते अपनी जगह रहते हैं.

शुभेंदु और महुआ का सियासी सफर

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में शामिल थे और टीएमसी के बड़े चेहरों में गिने जाते थे. 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. वहीं महुआ मोइत्रा ने 2016 में करीमपुर से विधानसभा चुनाव जीता था और 2019 में कृष्णानगर सीट से लोकसभा पहुंचीं. 2024 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button