NEET Exam 2026 : NEET UG परीक्षा (21 जून, रविवार) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर की रैक को रविवार को परीक्षा स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी, लेकिन इसे परीक्षा के लिए विशेष सेवा के रूप में उपयोग किया जाएगा।
छात्रों को सहायता मिलने से नहीं होगा तनाव
इस ट्रेन में ICF श्रेणी के 20 कोच होंगे, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। बक्सर से पटना जाने वाले छात्रों के लिए सुबह के समय “परीक्षा स्पेशल-1” चलाई जाएगी। यह ट्रेन बक्सर स्टेशन से सुबह 06:30 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 09:15 बजे पटना पहुंचेगी। इससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहायता मिलेगी और यात्रा का तनाव कम होगा।
स्थानीय अधिकारियों ने की छात्रों से अपील
वापसी के लिए “परीक्षा स्पेशल-2” पटना स्टेशन से शाम 05:40 बजे चलेगी और रात 08:35 बजे बक्सर पहुंचेगी। रेल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
9 विशेष ट्रेनों की डिटेल्स
इसके अलावा, पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 21 जून को कुल 9 विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इनमें रांची-झारखंड (08603), रांची-डाल्टनगंज (08631), वाराणसी-पटना (04208), बक्सर-पटना (03212), पटना-बक्सर (03213), झाझा-दानापुर (03214), दानापुर-झाझा (03215), पटना-गया (03216) और पटना-दरभंगा (03211) शामिल हैं, जो विभिन्न समयों पर संचालित होंगी।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का एक्शन, 25 लोगों पर हो सकती है कार्रवाई, सीएम योगी को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









