Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के सामने संगठन को मजबूत बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. पार्टी की 60वीं वर्षगांठ से पहले चर्चा है कि उसके छह सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजे जाने की भी खबरें हैं.
इसी बीच उद्धव ठाकरे ने नई दिल्ली में संसदीय दल की बैठक बुलाई, लेकिन जिन सांसदों के नाम दलबदल की चर्चाओं में हैं, वे बैठक में शामिल नहीं हुए. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और जो नेता जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं.
कानूनी विकल्पों पर मंथन
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा है. इस पूरे मामले को लेकर संजय राउत, अरविंद सावंत और अनिल देसाई दिल्ली में मौजूद हैं और संभावित कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी नेताओं ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ वकीलों से भी चर्चा की है.
वहीं, पार्टी के कई कार्यकर्ता इस घटनाक्रम से नाराज हैं और ‘ऑपरेशन टाइगर’ के विरोध की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि जिन छह सांसदों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें से संजय दीना पाटिल पहले ही कह चुके हैं कि उनकी किसी दूसरे गठबंधन में जाने की इच्छा नहीं है.
ये भी पढ़ें- अवैध रिश्ते, शराब और मौत का टांका! बाड़मेर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, इन्फ्लूएंसर पत्नी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









