Punjabराज्य

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 148वां दिन: पंजाब पुलिस की 498 स्थानों पर छापेमारी, 250 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 148वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 498 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने हेतु एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.

92 के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई

148वें दिन पुलिस टीमों ने 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त एक हथियार भी बरामद किया, जिससे इस अभियान के आरंभ से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 37,757 हो गई है.

इसके अतिरिक्त 92 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है.

गोपनीय सूचना देने की सुविधा

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा कर सकते हैं.

473वें दिन 79 नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 473वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 6.7 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम गांजा, 30 किलोग्राम भुक्की, 1.33 लाख नशीली गोलियां और 2.02 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की.

इसके साथ ही केवल 473 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 68,682 तक पहुंच गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button