UP News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मामले को लेकर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने एक तरफ ऐसी टिप्पणियों की निंदा की, वहीं दूसरी ओर इसके लिए समाजवादी पार्टी को भी जिम्मेदार ठहराया है. राजभर का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में सपा से जुड़े लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता.
राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि किसी भी बेटी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी गलत और निंदनीय है. साथ ही उन्होंने सपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के भीतर इस तरह की भाषा और व्यवहार पर भी सवाल उठने चाहिए.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
अपने पोस्ट में ओम प्रकाश राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी जाती रही हैं. राजभर ने कहा कि ऐसी प्रवृत्ति राजनीति को नुकसान पहुंचा रही है और इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है.
उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तरह की घटनाओं के पीछे अक्सर राजनीतिक जुड़ाव वाले लोग ही होते हैं. साथ ही उन्होंने महिला सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भी विभिन्न नेताओं के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए आलोचना की.
वहीं दूसरी ओर, इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर 67,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं- कुलतार सिंह संधवां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









