राष्ट्रीयशिक्षा

RE-NEET परीक्षा के लिए जारी हुए कड़े निर्देश, 21 जून तक रहेगा लॉकडाउन, डिटेल में पढ़ें

RE-NEET Exam 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा लेने जा रहा है। यह परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत के 551 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन लोगों के लिए होगा लॉकडाउन

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पेपर सेट करने, उसकी मॉडरेशन करने और हिंदी-अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में अनुवाद (Translation) करने वाले सभी एक्सपर्ट्स को एक गुप्त और बेहद सुरक्षित स्थान पर ‘लॉकडाउन’ यानी स्ट्र‍िक्ट आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

इस दौरान पेपर सेटर और ट्रांसलेटर को किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं होगी। यह लॉकडाउन 21 जून तक यानी परीक्षा खत्म होने तक लागू रहेगा। बता दें कि इससे पहले मई में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

वायुसेना विमानों से पहुंचाएगी प्रश्नपत्र

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार की सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में बनाया गया है। लॉकडाउन के साथ-साथ सभी विशेषज्ञों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और पर्सनल कम्युनिकेशन डिवाइस पूरी तरह जब्त या प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। परिसर में इंटरनेट के इस्तेमाल और बाहरी संपर्कों को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा मामलों में कोई चुक ना हो इसलिए पेपर बनाने से लेकर छपाई तक के पूरे सिस्टम को टुकड़ों में विभाजित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भी होगा नियंत्रण

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक पर भी 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई संदिग्ध गतिविधियां ना हो और नाहीं कोई गलत प्रश्नपत्र फैला सके। बता दें कि इस विषय पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अधिकारियों से बातचीत की है और पिछली खामियों को खत्म करने को आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें- POK में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, मुजफ्फराबाद में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, कई लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button