राजनीति

CM बनने के बाद विजय का बड़ा एक्शन: धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश


CM Vijay Action : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही जोसेफ विजय ने अपना पहला बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है, उन्होंने राज्य में 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है, जो पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंड के आसपास संचालित हो रही हैं. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का पालन अगले दो हफ्तों के भीतर सुनिश्चित किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दो सप्ताह के अंदर मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में स्थित तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) की सभी शराब दुकानों को बंद किया जाए.

500 मीटर दायरे में स्थित दुकानें

मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में वर्तमान में TASMAC की कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानें हैं. इनमें से 717 दुकानें ऐसे स्थानों पर स्थित पाई गई हैं, जो निर्धारित 500 मीटर के दायरे के अंतर्गत आती हैं. इनमें से 276 दुकानें पूजा स्थलों के पास, 186 शैक्षणिक संस्थानों के पास और 255 दुकानें बस स्टैंड के नजदीक स्थित हैं.

सरकार ने संबंधित अधिकारियों को इन दुकानों की पहचान कर सूची तैयार करने और निर्धारित समय सीमा में इन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 6 पर्यटकों की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button