Uttar Pradeshराज्य

UP में मौसम का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से 2-3 दिन बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है. बीते दिनों हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है और लू का असर भी कम है.

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा. इसके चलते अगले दो से तीन दिनों में पूर्व से पश्चिम तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

लखनऊ में रविवार को दिनभर तेज धूप

रविवार को लखनऊ में दिनभर तेज धूप रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ. नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में भी धूप के कारण तापमान बढ़ा है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ की स्थिति के कारण लू जैसी स्थिति नहीं बनी है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी, जबकि किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. सभी जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं.

मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत

मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जब पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, कुछ जगहों पर आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. कई जिलों में तेज हवाओं का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

बीते 24 घंटों में झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जबकि प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर और उरई में भी तापमान अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के बावजूद तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है और अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- परमाणु नीति पर बढ़ा तनाव, अमेरिका-ईरान आमने-सामने, NPT पद को लेकर विवाद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button