Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तंज कसा है, अखिलेश यादव ने तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम प्रमुख एमके स्टालिन तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए गठबंधन राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें.” उनके इस बयान को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है.
तमिलनाडु चुनाव के बाद कांग्रेस ने बदला रुख
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की राज्य इकाई ने डीएमके से अलग होकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ जाने का फैसला किया है. चुनाव कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन नतीजों के बाद पार्टी ने नया राजनीतिक रुख अपनाया. कांग्रेस नेतृत्व ने इस फैसले को लेकर राज्य इकाई को स्वतंत्रता दी थी.
अखिलेश की पोस्ट से विपक्षी एकता के नए संकेत
आपको बता दें कि अखिलेश यादव की पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब विपक्षी दलों के बीच गठबंधन और राजनीतिक भरोसे को लेकर चर्चा तेज है. उनके संदेश को डीएमके और तृणमूल कांग्रेस के प्रति समर्थन के तौर पर भी देखा जा रहा है.
वहीं, पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि वे तृणमूल कांग्रेस की हार को लेकर किसी तरह का मजाक न उड़ाएं.
ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ









