Tamil Nadu Politics : टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. पार्टी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है. जानकारी के अनुसार विजय लोकभवन पहुंचे और उन्होंने औपचारिक रूप से सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया.
बताया जा रहा है कि विजय कल सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के लिए “शुभ समय” चुना गया है.
सुबह 10 से 11:30 बजे के बीच शपथ ग्रहण
यह पूरा कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसकी क्षमता लगभग 5000 लोगों की है.
स्टेडियम प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और कल सुबह 6 बजे तक स्टेडियम को पूरी तरह सौंप दिया जाए. विजय सुबह 10 बजे से पहले स्टेडियम पहुंचेंगे और निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच राज्यपाल द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









