Madhya Pradeshराज्य

मध्य प्रदेश के धार में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए. यह हादसा चिकल्या चौराहे के पास रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ.

जानकारी के अनुसार, करीब 35 मजदूर बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तिरला बाईपास के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप पलट गई और सामने से आ रही एसयूवी (स्कॉर्पियो) से टकरा गई.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 12 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. धार के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर किया गया है. कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

सूचना मिलते ही डीआईजी मयंक अवस्थी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. तिरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- RBI Grade B भर्ती 2026 : जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button