Punjab News : पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब भवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान राजस्व विभाग के 23 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे.
पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि इन पदोन्नतियों से राज्य में राजस्व प्रशासन को और मजबूत बनाने में इन अधिकारियों द्वारा लंबे समय से दिए जा रहे योगदान को मान्यता मिली है.
पंजाब में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल
बता दें कि छह अधिकारियों को तहसीलदार से जिला राजस्व अधिकारी, आठ अधिकारियों को नायब तहसीलदार से तहसीलदार और नौ अधिकारियों को कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत किया गया है. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के कर्मचारियों की निर्धारित समय में पदोन्नति सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है, उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया न केवल प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत बनाती है, बल्कि अधिकारियों को बेहतर जनसेवाएं प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है.
अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- Vivo का नया 5G फोन Vivo X300 FE, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









