Punjabराज्य

पंजाब में पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों पर सख्ती: मंत्री मोहिंदर भगत ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

Punjab News : पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित सभी लंबित मामलों की एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए.

अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भगत ने जोर देकर कहा कि लंबित मामलों के त्वरित, अधिक कुशल और पूरी पारदर्शिता के साथ निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मामले की स्थिति के बारे में सूची में स्पष्ट और सही ढंग से जानकारी दर्ज की जाए.

शहीदों और पूर्व सैनिकों को सम्मान

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस दिशा में सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है.

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विभाग में खाली पदों पर भर्ती और बजट से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर जवानों के प्रति पूरा सम्मान रखती है.

ये भी पढ़ें- Motorola Edge 70 Pro में मिलेगा 50-मेगापिक्सल का कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, 29 अप्रैल से होगा उपलब्ध

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button