Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की डेडलाइन पर 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दंतेवाड़ा अब नक्सल-मुक्त

Naxal-Free Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की केंद्र सरकार द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन का आखिरी दिन है। इस मौके पर दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर जिलों के 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें 6 महिला नक्सली शामिल हैं।

5 नक्सलियों पर 9 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा जिले में 5 नक्सलियों ने जंगल से निकलकर हथियार पुलिस को सौंप दिए। पुलिस का दावा है कि अब दंतेवाड़ा पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो चुका है। इस जिले में सक्रिय अंतिम 5 नक्सलियों पर 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

10 लाख की नकदी पुलिस को सौंपी

सुकमा जिले में 2 महिला नक्सली, जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30) और सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24), ने सरेंडर किया। इन दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। इनके साथ 10 लाख रुपए नकद भी पुलिस को सौंपे गए। ये दोनों माओवादी कैडर के रैंक कंपनी के सदस्य हैं और सुकमा की रहने वाली हैं।

कांकेर जिले में पिछले 6 दिनों में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जबकि अभी भी 14 नक्सली सक्रिय हैं। इनमें डीवीसीएम स्तर के चंदर और रूपी शामिल हैं।

5 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली में मंगलवार (31 मार्च) “पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत सरेंडर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 5 नक्सली मुख्यधारा में लौटे, जिनमें 4 महिला कैडर थीं। ऑपरेशन के दौरान इंसास, SLR, कार्बाइन, लॉन्चर समेत कई हथियार भी बरामद किए गए।

बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद लगभग समाप्त

एसपी गौरव राय ने कहा कि अब दंतेवाड़ा जिले में नक्सली गतिविधियां समाप्त हो गई हैं और इलाके में शांति का माहौल है। लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है।

आधार और राशन कार्ड भी किए जारी

उन्होंने कहा कि हर गांव में स्कूल, राशन की दुकान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए गए हैं। लोगों को आधार और राशन कार्ड जारी किए गए हैं और उन्हें पांच किलो अनाज मिल रहा है। अमित शाह ने यह भी कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था, वह हासिल कर लिया गया है और अब पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि देश से नक्सलवाद खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Viral Video : स्कूल लड़की का NEET/JEE पर मज़ेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button