IPLखेल

IPL 2026 : आज पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला, पूरी ख़बर पढ़ें

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मैच में आज शाम पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान, महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पर गुजरात टाइटंस का सामना कर रही है। पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचकर उपविजेता रही पंजाब इस बार खिताब की ओर कदम बढ़ाने का प्रयास करेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम घरेलू दर्शकों के सामने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने को पूरी तरह तैयार है।

गुजरात को 11 रनों से हराया

पंजाब और गुजरात के बीच अब तक का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा है। दोनों टीमें आईपीएल में 6 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें पंजाब और गुजरात ने समान रूप से 3-3 जीत दर्ज की है। पिछले साल भी मुल्लांपुर में दोनों टीमें भिड़ीं थीं, तब पंजाब ने 243 रन का विशाल स्कोर बनाया और गुजरात को केवल 11 रनों से हराया। वहीं, गुजरात का इस मैदान पर अच्छा रिकॉर्ड भी रहा है, जहां उन्होंने पंजाब को 3 विकेट से हराया है।

कभी भी पलट सकते हैं खेल का पासा

मुल्लांपुर की पिच को संतुलित माना जाता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि खेल के आगे बढ़ने पर स्पिनर भी प्रभावी रहते हैं। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह मुख्य गेंदबाज होंगे, जबकि बल्लेबाजी में प्रियांश आर्य और शशांक सिंह पर ध्यान रहेगा। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की टीम में जोस बटलर जैसे विस्फोटक ओपनर और राशिद खान जैसे जादुई स्पिनर शामिल हैं, जो कभी भी खेल का पासा पलट सकते हैं।

पिच धीमी होने की संभावना

पंजाब को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ेगा। उनकी जगह बेन ड्वार्शिस को मौका मिल सकता है। गुजरात के लिए मध्यक्रम में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान की भूमिका अहम रहेगी। टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाजी को प्राथमिकता देती है, क्योंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने की संभावना रहती है। इस मैदान पर 175–190 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Gurugram News : 10वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, पढ़ाई के लिए इच्छुक था

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button