Uttarakhandराजनीतिराज्य

कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार की पहली बैठक आज, नए मंत्रियों का हुआ स्वागत

Uttarakhand Cabinet Meeting : कैबिनेट विस्तार के बाद बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की गई। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक की शुरुआत नए मंत्रियों के औपचारिक स्वागत से हुई, जहां मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उनसे राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश से मंत्रिमंडल को कराया अवगत

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। इसके बाद मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़कर सभी मंत्रियों को अवगत कराया। इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इन विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद कैबिनेट द्वारा कुछ अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है, जो राज्य के विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें – अगले 24 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, जानें यूपी के इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button