लाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य

Nail Extensions : नेल एक्सटेंशन कराना सेहत के लिए खतरनाक, अपनाएं ये तरीके

Nail Extensions : आजकल नाखून एक्सटेंशन कराने का चलन बढ़ गया है। स्टाइलिश और सुंदर नाखून के लिए लोग नेल एक्सटेंशन कराते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रक्रिया जोखिम भरी है। इससे नाखून के साथ-साथ त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। बार-बार एक्सटेंशन कराने से अल्ट्रावॉयलेट किरण और केमिकल आपकी स्वास्थ्य की चिंता को बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों ने बताया कि एक्रिलिक नेल दिखने में सुंदर और स्टाइलिश लगते हैं लेकिन बार-बार यह प्रक्रिया कराने से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो एक्रिलिक नेल से सीधे तौर पर कोई समस्या नहीं होती, बल्कि इस प्रक्रिया से नुकसान होता है। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया में यूज होने वाले केमिकल युक्त पाउडर और लैंप की यूवी किरणें स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक होते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि यूवी किरणें त्वचा के सेल्स के डीएनए को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। कभी-कभी नेल एक्सटेंशन कराना ज्यादा नुकसानदायक नहीं है। लेकिन बार-बार यह प्रक्रिया कराने से त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए भी नुकसानदायक

रिसर्च की मानें तो यूवी लैंप के नीचे बार-बार हाथ लगाने से त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ एक्रिलिक उत्पाद में फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून जैसे केमिकल त्वचा में एलर्जी का कारण बनते हैं। और ये रसायन जब यूवी किरणों से मिलते हैं तो अधिक नुकसान करता है।

बरतें ये सावधानियां

विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ सावधानियां बरतने से इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं-

नेल एक्सटेंशन से पहले सनस्क्रीन लगाएं

-यूवी लैंप की जगह एलईडी लैंप का इस्तेमाल करें,
-नेल एक्शटेंशन रोजाना न कराएं,
-यह प्रक्रिया विश्वसनीय सैलून से ही कराएं,
-एक्रिलिक नेल्स हटाने के लिए प्रोफेशनल्स की मदद लें।

ये तरीके अपनाकर आप इसके दुष्प्रभाव कम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, मामला दर्ज, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button