T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप अपने नाम किया। इस पूरे विश्व कप में भारत एक मैच हारा और सभी को हराते हुए धराशायी किया। संजु सैमसन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा की परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही। हालांकि अभिषेक शर्मा पूरे विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, मगर जहां उनकी सबसे अधिक जरुरत थी उस मैच में उन्होंने अपना जलवा बिखेरा।
ईशान किशन की बेहतर परफॉर्मेंस
संजू सैमसन ने 5 मैचों में 199 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे। जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में 4 विकेट समेत टूर्नामेंट में कुल 14 शिकार किए। ईशान किशन के लिए भी यह टी20 विश्व कप कमाल का रहा। ईशान ने तीन अर्धशतक की मदद से 317 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 193 का रहा। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में भारत के लिए ताबड़तोड़ 77 रन ठोके थे। उन्होंने फाइनल में भी अर्धशतक लगाया था। हार्दिक पंड्या 9 मैचों में 217 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट झटके।
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह के साथ साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी तेज गेंदबाज के रूप में इस टीम का हिस्सा हैं। 6 मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाज मुजरबानी ने 13 विकेट लि थे। 7 मैचों में एनगिडी को 12 विकेट मिले। इंग्लैंड के आदिल रशीद प्रमुख स्पिनर हैं। उन्हें 13 विकेट लिए। सिर्फ 4 मैच में 13 विकेट लेने वाले अमेरिका के शैडली वैन शल्कविक 12वें खिलाड़ी चुने गए हैं।
ICC T20 World Cup 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट-
- साहिबजादा फरहान
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- ईशान किशन
- एडेन मार्करम (कप्तान)
- हार्दिक पंड्या
- विल जैक्स
- जेसन होल्डर
- जसप्रीत बुमराह
- लुंगी एनगिडी
- आदिल राशिद
- ब्लेसिंग मुजरबानी
12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शल्कविक
एडेन मार्करम की तान फिफ्टी
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 76.60 की औसत से 383 रन बनाए। वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तान बनाया गया है। उन्होंने तीन फिफ्टी की मदद से 286 रन बनाए। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक के अलावा इंग्लैंड के विल जैक्स और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है। जैक चार मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच थे।
भारत के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के साथ ही टीम ऑफ द टूर्नामेंट का भी ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के साथ ईशान किशन और हार्दिक पंड्या का भी नाम है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का इसमें कोई खिलाड़ी नहीं है। साउथ अफ्रीका के दो, इंग्लैंड के दो जबकि वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 : देशभर में छाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, रिलीज से पहले ही कमाए 20 करोड़
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









