Summer Update : फरवरी महीना बीत गया है। साथ ठंडी भी लगभग जा चुकी हैं। मार्च महीने के साथ गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। अब लोग रात में कंबल ओढ़कर पंखे के नीचे सोने लगे हैं। ऐसे में अगर आपके पंखे की स्पीड धीमी है तो अभी से उसकी मरम्मत करा लें, नहीं तो आने वाले दिनों में गर्मी से परेशान हो सकते हैं।
कुछ तरीके अपनाकर आप पंखे की स्पीड बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको नया पंखा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए समझते हैं पंखे की स्पीड धीमी क्यों होती है, और कैसे इसकी स्पीड बढ़ाएं….
पावर की सप्लाई
गर्मियों में बिजली खपत बढ़ने से पावर की सप्लाई प्रभावित होती है। गर्मियों में अक्सर देखा जाता है। इससे पंखे की स्पीड धीमी हो जाती है। ऐसे में इलेक्ट्रीशियन से घर का कनेक्शन चेक कराएं।
रेगुलेटर बदलें
कभी-कभी पावर सप्लाई अच्छी होने के बावजूद पंखा एक ही स्पीड पर चलता रहता है। रेगुलेटर घुमाने पर भी स्पीड में कोई सुधार नहीं हो रहा है, तो इलेक्ट्रीशियन बुलाकर स्विच और रेगुलेटर चेक कराएं। रेगुलेटर-स्विच खराब होने पर इसे तुरंत बदलें।
कंडेंसर चेक करें
पंखे में लगा कंडेंसर पंखे की स्पीड बढ़ाता है। यदि पंखे की स्पीड धीमी है, तो कंडेंसर चेक कराएं। अगर ये खराब है, तो इसे तुरंत बदलें। यह काम आप स्वयं भी कर सकते हैं। समस्या आने पर इलेक्ट्रीशियन बुलाकर भी काम करा सकते हैं।
बेयरिंग और मोटर बदलें
पंखा चलाने पर अगर जोर-जोर से आवाज आ रही है और यह धीमा चल रहा है तो बेयरिंग की समस्या है। क्योंकि बेयरिंग खराब होने से पंखा धीरे चलने के साथ आवाज भी करता है। साथ ही कभी-कभी अगर यह बिल्कुल भी नहीं चल रहा है, तो मोटर जलने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इलेक्ट्रीशियन बुलाकर सही कराएं।
पंखे की सफाई
ऐसा देखा गया है सबकुछ ठीक होने के बाद भी कभी-कभी पंखा धीमा चलता है। ऐसे समय पंखे की सफाई करें। क्योंकि पंखे की पत्ती पर जमी धूल से पंखे की स्पीड धीमी हो जाती है। सफाई के बाद पंखे की स्पीड सही हो जाएगी।
नोट- यह काम करते समय पावर सप्लाई जरूर बंद करें। साथ ही इलेक्ट्रीशियन की मदद जरूर लें।
ये भी पढ़ें- यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









