
Sachin Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बहुत जल्दी ही शादी होने वाली है। उनकी प्री-वेंडिग के फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। वहीं कई प्रशंसकों के मन में ये सवाल भी आ रहा है कि सचिन की होने वाली बहू और अर्जुन की होने वाली पत्नी आखिर है कौन? दरअसल, अर्जुन की शादी सानिया चंडोक से हो रही है जो मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती है।
पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की डायरेक्टर हैं सानिया
बता दें कि सानिया चंडोक मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।
घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं सानिया
सानिया घई परिवार से ताल्लुक रखती है जो हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बेटे की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु, मुकेश अंबानी के घर कार्यक्रम आयोजित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









