WhatsApp New Feature : अब अपने प्रिय मित्र या प्रिय सखी को बर्थडे या एनिवर्सरी की बधाई देने के लिए 12 बजे तक जागने की आवश्यकता समाप्त होने वाली है। WhatsApp अपने नए अपडेट में मैसेज शेड्यूल फीचर लेकर आ रहा है। जिससे ऑफिस कर्मचारियों को भी काफी राहत मिलेगी।
अक्सर ऐसा होता था कि हम अपने बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे आदि विश करने के लिए 12 बजे का इंतजार करते थे, और कई बार तो अचानक आंख लग जाती थी, जिससे दोस्त की गालियों का भी सामना करना पड़ता था। वहीं अब आप इस फीचर से समय रहते बधाइयां/शुभकामनाएं दे सकते हैं।
अब तारीख और समय अपने अनुसार
इस जादुई फीचर से आप मैसेज लिखकर उसका टाइम सेट कर सकेंगे जो ठीक उसी समय अपने आप सेंड हो जाएगा। यह मैसेज शेड्यूलिंग फीचर आमजन को काफी राहत प्रदान करेगा। इस फीचर में आप तारीख और समय अपने अनुसार चुन सकेंगे। जैसे ही वह समय आएगा, आपका फोन अपने आप मैसेज भेज देगा, भले ही आप उस वक्त सो रहे हों या कहीं व्यस्त हों।
अब समय से सेंड होंगी शुभकामनाएं
जैसे अगर आपको किसी से सुबह 9 बजे कोई जरूरी फाइल मांगनी है, तो इस नए फीचर के बाद आप उसे रात में ही शेड्यूल कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग त्योहार, जन्मदिन या सालगिरह जैसे खास मौकों पर ठीक समय पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, यह फीचर उनके लिए भी काफी खास है।
ऐसे दिखाई देगा नया फीचर
बता दें कि फिलहाल यह फीचर लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने इसे TestFlight बीटा प्रोग्राम के तहत एक नया iOS अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर चैट बॉक्स में ‘प्लस’ (+) आइकन या सेंड बटन को लॉन्ग प्रेस (देर तक दबाने) करने पर दिखाई देगा। यहां आपको ‘Schedule Message’ का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप कैलेंडर और घड़ी की मदद से अपना मनचाहा समय सेट कर पाएंगे।
एंड्रॉयड और iOS दोनों में करेगा काम
यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन (Beta Version) पर टेस्ट किया जा रहा है। इसका मतलब है कि कुछ ही दिनों में यह एंड्रॉयड और आईफोन (iOS) के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह वॉट्सऐप का अपना ऑफिशियल फीचर होगा, जो पूरी तरह सिक्योर (End-to-End Encrypted) होगा।
ये भी पढ़ें- Child Abuse Case : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर कुकर्म के गंभीर आरोप, मामला दर्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









