राजनीतिविदेश

बांग्लादेश में नया अध्याय शुरु, तारिक रहमान बने PM, कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक नेताओं को भी मिला स्थान

Bangladesh PM Oath Ceremony : बांग्लादेश की राजनीति का आज नया अध्याय शुरु हो गया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने बहुमत हासिल कर नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। आज उन्होंने पीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे। 

कैबिनेट में दो अल्पसंख्य नेता शामिल

बता दें कि बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी नई कैबिनेट के नामों का खुलासा भी कर दिया है, जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली। रहमान के कैबिनेट में कुल 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अल्पसंख्यक समुदाय के दो नेताओं को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। इनमें निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान का नाम शामिल है।

सभी कैबिनेट व राज्य मंत्रियों के नाम

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।

राज्य मंत्रियों के नाम

एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खैयाम।

ये भी पढ़ें – लखनऊ में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button