विदेश

स्विट्जरलैंड में बड़ा ट्रेन हादसा, 80 लोगों को ले जा रही पैसेंजर ट्रेन डिरेल, कई लोग घायल

Switzerland Train Derailed : दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सुबह 7 बजे 80 लोगों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन गोपेनस्टीन गांव के पास एवलांच से पटरी से उतर गई। स्विस पुलिस के अनुसार कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

एवलांच के कारण हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद सुबह 10 बजे तक प्रभावित डिब्बों से 30 यात्रियों को बचा लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर लगे। स्विस रेल कंपनी BLS के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि स्टॉकग्राबेन इलाके में एवलांच के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई।

स्पीज़ से ब्रिग की ओर जा रही थी ट्रेन

हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। ट्रेन सुबह 6:12 बजे स्पीज़ से ब्रिग की ओर जा रही थी। BLS ने बताया कि हादसे के कारण गोपेनस्टीन और ब्रिग के बीच रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है और सेवा कम से कम मंगलवार तक बंद रहने की संभावना है।

रेल यातायात हुआ प्रभावित

स्विस अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन दुर्घटना के बाद गोपेनस्टीन और ब्रिग के बीच रेल यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया है। BLS ने बताया कि इस हादसे के कारण कम से कम मंगलवार तक सेवा निलंबित रहने की संभावना है। हादसे के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, और अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Barelly Rape Case : मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू सहेली को जाल में फंसाया, फिर सगे भाई से कराया दुष्कर्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button