राष्ट्रीय

अभी और सस्ता हो सकता है सोना-चांदी, इस हफ्ते भी Gold-Silver की कीमतों में गिरावट जारी रहने के संकेत

Gold Price Drop : इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आने की आशंका है, हालांकि सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशक अमेरिका की अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख संकेतकों जैसे महंगाई दर, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. कारोबारी खास तौर पर ब्याज दरों में संभावित कटौती के समय और रफ्तार को समझने के लिए अमेरिका के रोजगार आंकड़ों, (FOMC) बैठक के फैसलों और फेड अधिकारियों के बयानों पर नजर रखेंगे.

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (ईबीजी, कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) Pranav Mer ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में आगे और मजबूती देखने को मिल सकती है, लेकिन अमेरिका की जीडीपी से जुड़े आंकड़े, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) मुद्रास्फीति के आंकड़े और फेड अधिकारियों की टिप्पणियों पर फोकस रहने से बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है. घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव में 5,532 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में 444 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की मामूली तेजी देखने को मिली.

बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष प्रणव ने कहा कि सोने और चांदी के दामों में आगे मजबूती संभव है, लेकिन अमेरिका की जीडीपी, पीसीई महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर निवेशकों का ध्यान रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

घरेलू बाजार में Multi Commodity Exchange (MCX) पर पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 5,532 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत टूटे, जबकि सोने की कीमतों में 444 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई.

फरवरी 2026 में सोने की कीमतों में गिरावट

एंजेल वन के उपाध्यक्ष प्रथमेश माल्या ने कहा कि फरवरी 2026 में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 13 फरवरी को सोने के भाव 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर से फिसलकर करीब 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए, उन्होंने बताया कि अमेरिका के रोजगार से जुड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत आंकड़ों के कारण निकट अवधि में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हुई हैं, जिसका असर पिछले सप्ताह सोने की कीमतों पर पड़ा.

बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये

पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को यह 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसके अलावा 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button