Biharराजनीति

पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली सशर्त जमानत, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

Pappu Yadav Bail : बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय (Independent) सांसद पप्पू यादव को अब तीनों मामलों में जमानत मिल गई है। आज यानी शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पप्पू यादव के खिलाफ सभी मामलों पर सुनवाई हुई। जिसमें बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ तीनों मामलों में राहत दे दी गई। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अभियोजन पक्ष ने किया विरोध

हालांकि अभियोजन पक्ष ने पप्पू यादव की जमानत का विरोध किया। कहा कि मामले की निष्पक्ष सुनवाई के लिए सख्ती जरूरी है। लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और शर्तों के साथ जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

कार्यकर्ताओं ने बताया न्याय की जीत

बता दें कि जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा। उधर, जमानत की खबर मिलते ही समर्थकों ने खुशी जताई। कई कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें – पूर्णिया के बाद अब बक्सर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button