Chhattisgarhक्राइम

Raigarh Murder Case : कलयुगी बाप बना राक्षस, 6 साल के मासूम की निर्मम हत्या, बड़ी वजह आई सामने

Raigarh Murder Case : छत्तीसगढ़ (रायगढ़) के लैलूंगा में एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने बच्चे को कुंए में फेंककर और खुद पानी में उतरकर मार दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को कुंए से बाहर निकाला।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी विनोद महेश्वरी (30) ग्राम जामढोंढ़ी भदरापारा का निवासी है। उसके परिवार में तीन भाई हैं – बड़ा विजय, मंझला विनोद, और मनोज (28)। विनोद अपने दो बच्चों के साथ रहता था, पत्नी अलग रहती थी और घरेलू विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में था।

हत्या की नियत से कुएं में फेंका

घटना 8 फरवरी की शाम करीब 6 बजे हुई। अगले दिन सुबह मनोज महेश्वरी कुएं के पास गया तो विनोद की आवाज सुनाई दी। पूछताछ पर विनोद ने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंककर मार डाला। आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ करने पर विनोद ने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंककर स्वयं पानी में उतरकर उसकी हत्या की।

IPC की धारा के तहत मामला दर्ज

घटना के तुरंत बाद लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विनोद महेश्वरी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस करेगी सख्ती से कार्रवाई

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत दर्दनाक और अस्वीकार्य है। घरेलू विवाद या तनाव का समाधान हिंसा नहीं हो सकता। समाज और परिवार को मानसिक तनाव के संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button