IND vs PAK : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने बहिष्कार के बाद यू-टर्न ले लिया है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया, जिससे फैंस को बड़ी राहत मिली।
ICC पूरी तरह बधाई के पात्र
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ICC प्रतिनिधियों और चेयरमैन की निगरानी में PCB और BCB के साथ बातचीत से भारत-पाक मैच का विवाद सुलझ गया। उन्होंने बताया कि यह सौहार्दपूर्ण समाधान क्रिकेट को प्राथमिकता देने वाला है और ICC इसके लिए पूरी तरह बधाई के पात्र हैं।
15 फरवरी को भारत पाक आमने सामने
BCCI उपाध्यक्ष ने कहा कि ICC की बड़ी उपलब्धि है कि उसने पाकिस्तान को बातचीत के लिए तैयार किया। पाकिस्तान ने कोलंबो में 15 फरवरी को भारत के साथ मैच खेलने का फैसला किया। यह खबर फैंस के लिए राहत और वर्ल्ड कप के लिए सफलता है। यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है और अब यह वर्ल्ड कप एक बड़ी सफलता की कहानी बनेगा।
बांग्लादेश की भावनाओं का किया सम्मान
राजीव शुक्ला ने कहा कि बातचीत में बांग्लादेश की भावनाओं का सम्मान किया गया। भले ही बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले रहा, लेकिन उनके बोर्ड को राहत मिली और वे ICC के प्रयासों से खुश हैं। यह सभी के लिए विन-विन सिचुएशन है।
ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









