राष्ट्रीय

आतंकी पन्नू के दो स्लीपर सेल गिरफ्तार, 2 लाख रुपए के लालच में दिल्ली में लिखा खालिस्तानी नारा

Terrorist Pannu : खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के दो स्लीपर सेल गिरफ्तार किए गए हैं. ये दोनों आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के लिए काम करते थे. दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई. इन दोनों ने 26 जनवरी के ठीक पहले दिल्ली में दो जगहों पर प्रो खालिस्तान लाइनें लिखकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की थी. इस मामले में दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आतंकी पन्नू ने 2 लाख रुपये देने का लालच देकर स्लीपर सेल से काम कराया था. पैसों के लिए दोनों आरोपियों ने दिल्ली में दो जगहों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” लिखा था. इस घटना की पूरी कहानी कनाडा में बैठकर की गई थी.

कनाडा में बैठे पन्नु के करीबी ने रची साजिश

कनाडा में रह रहे पन्नु के एक करीबी ने बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ को ये काम करने के लिए रखा था. बलजिंदर दिल्ली में एम्बुलेंस चलाता है, जबकि रोहित उसका दोस्त है. मास्टरमाइंड तिलक नगर का रहने वाला है. वह 26 जनवरी के कुछ दिन पहले ही कनाडा चला गया था. इस दौरान वह सीधे पन्नु के संपर्क में था. पुलिस को पन्नु के कुछ और करीबियों की अभी तलाश है.

पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) द्वारा आतंकवादी घोषित गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में अशांति फैलाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. वही, एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के विरुद्ध गलत काम करना), 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप और दावे), 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्य) और 61 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पन्नू द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करने के बाद शुरू की गई थी, जिसमें उसने कथित तौर पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button