राष्ट्रीयविदेश

Putin India Visit : ट्रेड, डिफेंस और यूक्रेन पर हुई चर्चा, क्या बोले PM मोदी और पुतिन

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचें। PM मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। आज दोपहर हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और PM मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई।

बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, 2030 तक का आर्थिक रोडमैप, भारतीय निर्यात में बढ़ोतरी और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत किया और उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुतिन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्या बोले PM मोदी

हैदराबाद हाउस में अपने शुरुआती बयान में पीएम मोदी ने कहा यूक्रेन संकट की शुरुआत से भारत और रूस लगातार संपर्क में हैं और भारत शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा- भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत शांति के साथ है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती बहुत मजबूत और स्थिर है। उन्होंने कहा- पिछले 80 सालो में दुनिया ने बहुत उतार-चढ़ाव और बदलाव देखने को मिलें। मानवता को कई तरह की चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है, लेकिन इसके बीच भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह हमेशा अटल और स्थिर बनी रही है।

PM मोदी ने यह भी कहा की दोनों देशों के संबंध हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। दोनों देशों ने 2030 तक आर्थिक सहयोग की रणनीति बनाई है। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भरोसा दिलाया कि रूस भारत को बिना किसी रोक-टोक के तेल सप्लाई करता रहेगा।

पुतिन- मोदी की बातचीत

पुतिन ने भारत की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन के शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहा है और अमेरिका भी इस प्रक्रिया में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत-रूस संबंध ‘भरोसे पर आधारित’ हैं और दुनिया तभी आगे बढ़ेगी जब देश शांति के रास्ते पर चले।

पुतिन ने कहा- PM मोदी के साथ डिनर पर मेरी बातचीत हमारी स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के लिए बहुत मददगार रही। PM मोदी और मैंने एक करीबी वर्किंग डायलॉग बनाया है। हम SCO समिट के दौरान मिले थे, और हम खुद रूस-भारत डायलॉग की देखरेख कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button