Madhya Pradesh Rape Case : रायसेन में 6 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। मामले पर घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिस कारण गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। 6 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, बताया जाता है कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट के बहाने अपने साथ ले गया।
लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
हिंदू समाज ने गौहरगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा के साथ न्याय की मांग की। वहीं व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखे और रैलियां निकाली। NHRC ने निर्देश जारी किया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। सभी कानूनी प्रक्रियाएं फौरन पूरी की जाएं। रिपोर्ट की कॉपी DGP भोपाल को भेजी जाए। बता दें कि बच्ची का AIIMS भोपाल में ऑपरेशन हुआ है और हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
आरोपी के गिरफ्तारी ना होने पर प्रदर्शन जोर पकड़ रहा है। अचानक भीड़ बेकाबु हो गई और मस्जिद के सामने पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भीड़ को शांत किया। नर्मदापुरम के आईजी और डीआईजी ने इलाके का दौरा किया है। पुलिस ने बताया की आरोपी सलमान गांव में मज़दूरी करता था। मासूम से दरिंदगी के बाद से वह फरार है। लगातार छापेमारी की जा रही हैं। अधिकारियों ने कहा की जल्द ही उसे अरेस्ट किया जाएगा। इस घटना से रायसेन जिले में आक्रोश का माहौल है।
ये भी पढ़ें- इमरान खान के साथ जेल में क्या हुआ? बहनों के साथ बदसलूकी, PTI का धरना प्रदर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









