बड़ी ख़बरविदेश

PM Modi In Mauritius : 8 MoU का आदान-प्रदान…’, विदेश सचिव ने दी जानकारी

PM Modi In Mauritius : पीएम मोदी 11 और 12 तक मॉरीशस की यात्रा पर हैं। आज मॉरीशस दौरे का दूसरा दिन है। बताते चलें कि मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल ने पीएम नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही 8 MoU का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस यात्रा पर जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, लगभग 8 MoU का आदान-प्रदान हुआ है। प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में नए संसद भवन के निर्माण के लिए भारत के सहयोग की भी घोषणा की।

https://twitter.com/AHindinews/status/1899754495699014107

‘रणनीतिक साझेदारी के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण’

पीएम की मॉरीशस यात्रा पर विदेश सचिव मिस्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच औपचारिक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने विकास साझेदारी पहल, व्यापार और आर्थिक संबंधों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने एक बेहतर रणनीतिक साझेदारी के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण अपनाया है।

उन्होंने कहा कि यह हमारी साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाता है। यह भारत की तरफ से अपने पड़ोस के किसी भी देश के साथ की गई पहली ऐसी साझेदारी है।

यह भी पढ़ें : मल्हार सर्टिफिकेट और बीजेपी नेताओं के विवादित बयान पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button