
live Drill : चीन ने लाइव ड्रील का ऐलान किया। तब से चीन और ताइवान के बीच टेंशन बढ़ गई है। ताइवान ने सेना तैनात कर दी है। इस पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान भी जारी किया है। रक्षा मंंत्रालय का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने चीन के अभ्यासों को खतरनाक बताया है ओर उसकी निंदा भी की है।
जानकारी के लिए बता दें कि चीन ने ताइवान को चारों ओर से घेर लिया है। ताइवान 32 सैन्य विमान भी तैनात कर दिए हैं। द्वीप के दक्षिण की बात करें तो महज 74 किलो मीटर की दूरी है, जहां लाइव अभ्यास शुरू किया गया। वहीं ताइवान भी इसको लेकर सतर्क है। नौसेना थल सेना और वायुसेना को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
चीन और ताइवान के बीच टेंशन
जानकारी के लिए बता दें कि चीन ताइवान को अपना क्षेत्र कहता है, बल्कि ताइवान एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर है। ताइवान इन दावों को नकारता है। चीन को फैसले का सम्मान होना चाहिए, वहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी नए साल की स्पीच दी थी। इसमें ताइवान का जिक्र किया था। उन्होंने उन देशों को चेतावनी दी थी।
उन्होंने अपनी न्यू ईयर स्पीच में कहा था कि चीन के साथ ताइवान के विलय को कोई नहीं रोक सकता है। बता दें कि कुछ वर्षों की बात करें तो चीन और ताइवान के बीच टेंशन बढ़ गई है, लाई चिंग-ते के मई 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति बने थे। तब से यह तनाव ज्यादा बढ़ा है। बताते चलें कि चीन के अलगाववादी नेता माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें : बालाकोट एयरस्ट्राइक के 6 साल पूरे, आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान से लिया था पुलवामा हमले का बदला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप