Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, राजपाल सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह चार बजे उनका निधन हुआ है, पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा।

असामयिक निधन हो गया

राजपाल सिंह यादव के निधन पर उनके भाई रामगोपाल यादव ने दुख जताया है। रामगोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह 4 बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है। राजपाल सिंह यादव का अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति !”

जिंदगी की जंग हार गए

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह वे जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव के निधन के बाद पूरे सपा कुनबे में शोक पसर गया है। उनके घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को आज गुरुग्राम से उनके पैतृक गाँव सैफई ले जाया जाएगा। जहां कुछ समय के लिए राजपाल सिंह यादव का शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा आज सैफई में एक बार फिर पूरा यादव कुनबा एकसाथ दिखाई देगा।

मुलायम सिंह यादव 5 भाई थे

अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव 5 भाई थे इन 5 भाइयों में चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव का नाम आता है। राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे थे और शिवपाल यादव से बड़े थे शिवपाल यादव सबसे छोटे भाई है राजपाल के बेटे अंशुल भी सक्रिय राजनीति में हैं। अंशुल लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव भी राजनीति में रही। 2005 में प्रेमलता ने राजनीति में कदम रखा था वो यादव परिवार की पहली महिला थी जो राजनीति में आईं। हालांकि बाद में शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा।

यह भी पढ़ें : ICC Rankings : ICC ने टेस्ट रैंकिग की जारी, जानें क्या हुए बदलाव ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button