Uttar Pradeshराजनीति

Sambhal Violence : ‘सर्वेक्षण टीम पर हमला…’, संभल हिंसा को लेकर बोले गिरिराज सिंह

Sambhal Violence : संभल में हिंसा के बाद इंटरनेट बंद है। इसी कड़ी में गिरिराज सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने संभल हिंसा पर बात करते हुए कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र पर हमला था। वे देश को जलाना चाहते हैं। वे संभल को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जो लोग मारे गए।

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह घटना विपक्ष की वजह से हुई, यह गोधरा कांड की तरह विपक्ष की पूर्व नियोजित रणनीति थी। यह सर्वेक्षण टीम पर हमला नहीं था बल्कि भारत के संविधान और लोकतंत्र पर हमला था। वे देश को जलाना चाहते हैं। वे संभल को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जो लोग मारे गए, वे हमलावरों की गोली से मारे गए, पुलिस की गोली से नहीं, यह पोस्टमार्टम से स्पष्ट है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि जहां संभल में जामा मस्जिद मौजूद है। उस जगह पर हिंदु पक्ष का दावा है कि हरिहर मंदिर था। जिसके बाद कोर्ट ने मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया। आदेश के बाद सर्वेक्षण शुरू हुआ, जब सर्वेक्षण करके टीम निकली तो मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। जमकर पथराव हुआ। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का कहना है कि उन्हें पक्ष रखने का मौका नहीं मिला है। अब विपक्ष लगातार प्रशासन पर निशाना साध रहा है।

यह भी पढ़ें : Punjab : बीएसएफ ने 32वां दशमेश हॉक्स ऑल इंडिया हॉकी फेस्टिवल जीता, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को किया सम्मानित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button