Deoria: POK हमारा है, हम लेके रहेंगे- अमित शाह

Amit Shah in Deoria

Amit Shah in Deoria

Share

Amit Shah in Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया के चीनी मिल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा की. इसको संबोधित करते हुए कहा कि यह भूमि महान संत देवरहा बाबा की भूमि है। देवरहा बाबा ने ही सालों पहले कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वाले व राम भक्तों के बीच है। अमित शाह ने कहा कि आप राम मंदिर बनाने वाले मोदी के साथ रहेंगे या फिर कांग्रेस व सपा के साथ रहेंगे। कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो सीधे नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। यह POK मेरा है। कांग्रेस देश को डरा रही कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हम भाजपा वाले एटम बम से नहीं डरते।

उन्‍होंने कहा कि POK हमारा है और हम लेके रहेंगे। आपकी एक वोट की ताकत देखिए कि मोदी जी ने देश को आतंकवाद से मुक्त करा दिया। पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ, भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा है। मोदी जी 305 सीट पाचवें चरण में ही पार कर चुके हैं। छठवां व सातवां चरण मोदी को 400 पार करने वाला है।
विपक्षी यह चुनाव हारने के बाद बैंकाक व थाइलैंड चले जाएंगे। गर्मी में राहुल बाबा बैंकाक व थाइलैंड चले जाते हैं। एक वर्ष में तीन बार राहुल बाबा छुट्टी जाते हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले सपा व कांग्रेस हैं। एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं, जिन पर एक रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। इन दोनों के बीच में आपको चुनाव करना है। कांग्रेस झूठ के आरोप पर राजनीति करती है।

शाह ने कहा कि वह कहती है कि आरक्षण भाजपा खत्म कर देगी। दस वर्ष से भाजपा की सरकार है, कोई आरक्षण खत्म नहीं किया गया। देवरिया चीनी का कटोरा कहा जाता था, सपा व बसपा की सरकार में चीनी मिल बंद कर दी गई। हर जिले में एक-एक बड़ी चीनी मिलें चालू की जाएंगी। एथेनाल को बढ़ावा देकर किसानों का भला किया गया है। डा.रमापति राम त्रिपाठी ने संघर्ष कर बाइपास का निर्माण के लिए बजट पास कराया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज बनवाया। पुल बनवाया गया। अब 61 करोड़ से देवरिया सदर स्टेशन बन रहा है। सोलर प्लांट लगाया गया। सुरौली थाने का निर्माण कराया गया। 2 लाख उज्जवला कनेक्शन दिए। 5 लाख 14 हजार शौचालय बनवाए गए। किसानों को किसान सम्मान निधि दी गई। सात लाख गरीबों को फ्री राशन दिया गया।

उन्होंने पूछा कोरोना का दोनों टीका लगा है कि नहीं? राहुल गांधी इसको लेकर भी गलतफहमी फैलाई। एक दिन राहुल बाबा व प्रियंका गांधी ने भी अंधेरे में टीका लगवाया। यह लोग संवेदनशीलता से दूर है। मोदी जी 130 करोड़ जनता के लिए जीते हैं। यूपी पूरा माफियाओं से घिरा था। योगी आदित्यनाथ ने पूरे यूपी में मच्छर व माफिया दोनों को खत्म कर दिया। यूपी को देश में नंबर वन बनाना है। इसलिए नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

मनोज शुक्ला, संवादाता, देवरिया, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें: Bihar: जब लालटेन का तेल समाप्त होने वाला होता है तो उसकी बत्ती भभकने लगती है-राजनाथ सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें